फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मारपीट के आरोपी पिता-पुत्र दोषमुक्त

Thu, 07 Mar 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा की अदालत ने मारपीट के आरोपी लमगड़ा निवासी राजन राम और किशन राम को दोषमुक्त किया। आरोपियों के अधिवक्ता गोधन सिंह बिष्ट ने बताया कि एक महिला ने 12 फरवरी 2021 को थाने में तहरीर दी थी। उसके मुताबिक आपस में पिता-पुत्र दोनों आरोपियों ने शौचायल के लिए घर के बाहर निकले उसके पति पर हमला कर उन्हें बेरहमी से पीट दिया। इस घटना में उसके कोहनी टूट गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई करते हुए साक्ष्यों का परिशीलन कर आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें