फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में विशेष समुदाय का युवक गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के एक गांव में विशेष समुदाय के युवक पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से पूरे क्षेत्र में गुस्सा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर सौंपी। उसका कहना है कि क्षेत्र में यूके लिप्टिस के पेड़ों का कटान चल रहा है। इसमें मजदूरों को लगाया गया है। बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बीते 30 नवंबर को गाय को चारा देने गोशाला गई थी। इस दौरान पेड़ कटान में लगे आरोपी मोहम्मद शोएब ने बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। नाबालिग ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान और अपनी मां को दी। इसके बाद मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें