अल्मोड़ा। जिले में कोरोना संदिग्धों के 42 नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से 40 की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। एक पॉजिटिव रोगी का इलाज बेस अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक की रिपोर्ट आनी बाकी है। अल्मोड़ा से रोज कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजे जा रहे हैं। इनमें से रानीखेत निवासी पॉजिटिव पाए गए एक जमाती को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को सोमेश्वर के ग्राम कांटली निवासी एक व्यक्ति का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।