अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से बुधवार को भेजे गए 10 सैम्पलों की रिपोर्ट बृहस्पतिवार शाम तक मिल जाने की उम्मीद है। जिन 10 लोगों का का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है, वे दो दिन पहले ऋषिकेश से लौटे हैं। इन्हें फिलहाल रानीखेत में संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। बताया गया है कि हाल ही में 22 लोग बाहर से लौटे हैं। कुछ अन्य के सैंपल जल्द जांच को भेजे जाने की संभावना है। बता दें कि अब तक जिले से भेजे गए 87 सैंपल में से 86 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पूर्व में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन रिसैंपलिंग में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वर्तमान में जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं है।