अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज को मंगलवार को दस दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन वह अब भी पूरी तरह ठीक नजर आ रहा है। 14 दिन पूरे होने के बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
बेस अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के इलाज के लिए बेस अस्पताल में दो डॉक्टर समेत आठ स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ एचसी गढ़कोटी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का स्वास्थ्य ठीक है। उन्होंने बताया कि अब से पांच दिन बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। 17वे दिन एक बार और सैंपल भेजा जाएगा। दोनों सैंपल निगेटिव आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इधर सोमवार को एक व्यक्ति का सेम्पल जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आनी बांकी है।