रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय अस्पताल रानीखेत में कोरोना संदिग्ध 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर निवासी वृद्ध दंपति 18 मार्च को लंदन से लौटे थे, तब से होम क्वारंटीन पर चल रहे थे। बृहस्पतिवार की रात अचानक वृद्धा महिला का सांस लेने में तकलीफ हुई तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें अस्पताल में आइसोलेट किया और जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की तरफ से जारी सूचना के अनुसार महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को होम क्वारंटीन पर भेज दिया है।