रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उपमंडल क्षेत्र के एकमात्र राजकीय चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट सहित चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब अस्पताल में 21 दिसंबर तक अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे। राजकीय अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट में शनिवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल उपचार के लिए उन्होंने कोविड अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पांडे ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा 21 दिसंबर तक बंद रहेगी। चिलियानौला, झलोड़ी और गुमटा गांव में भी एक एक संक्रमित मिले हैं। उन्हें होम आइसोलेट अथवा कोविड सेंटर भेजा जाएगा।