फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी सीमांत मुख्यालय परिसर का हिस्सा बनेगा माइक्रो कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसएसबी सीमांत मुख्यालय में 29 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। 103 और लोगों के सैंपल लिए गए हैं। प्रशासन ने मुख्यालय परिसर के हिस्से को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। संक्रमित 12 जवानों को कोविड केयर सेंटर भेजा गया है, जबकि 17 जवानों को होम आइसोलेट किया गया है। सीमांत मुख्यालय में एक साथ 29 जवानों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा है। कोरोना रोग के लक्षण वाले संक्रमित 12 जवानों को कोविड केयर सेंटर मजखाली भेज दिया, जबकि बिना लक्षण वाले रोगियों को स्टाफ कॉलोनी में ही होम आइसोलेशन में रखा गया है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि मुख्यालय परिसर की आवासीय कॉलोनी को माइक्रो कंटेनमेंट बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी कार्मिकों, स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले उनके परिजनों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें