फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के 22 और जवान संक्रमित मिले, अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में भी 21 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार देर रात 44 नए मामले आए हैं। इनमें आईटीबीपी के 22 और जवान संक्रमित पाए गए हैं। अब संक्रमित हुए आईटीबीपी जवानों की संख्या 56 पहुंच चुकी है। वहां शनिवार दिन में 34 जवान संक्रमित पाए गए थे। 22 अन्य लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें अधिकांश अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के बताए गए हैं। सिर्फ एक मामला धौलादेवी ब्लॉक का है। बाकी 21 अल्मोड़ा नगर के हैं। इनमें कुछ मामले अल्मोड़ा नगर के राजपुरा क्षेत्र के हैं। राजपुरा मोहल्ले में लगातार मामले आने से प्रशासन ने राजपुरा मोहल्ले को कंटेनमेंट घोषित कर दिया है। इस इलाके में रविवार को लोगों को सिर्फ जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर आने की अनुमति दी गई। प्रशासन की ओर से जारी पत्र में मोहल्ले में किसी को भी बेवजह घर से बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। बिना आवश्यक कारणों के बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इधर जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 573 हो गई है। इनमें से 395 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 176 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें