फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में आइसोलेट 16 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से जांच के लिए भेजे गए 16 लोगों के सैम्पलों की रिपोर्ट आज शाम तक आ जाने की उम्मीद है। इन लोगों को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। बता दें कि इन दिनों हर रोज बाहरी राज्यों से प्रवासी लौट रहे हैं। हाल ही में बाहर से लौटे आठ लोगों में बुखार और अन्य लक्षणों को देखते हुए अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा रानीखेत के नागरिक अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में रहे छह स्वास्थ्य कर्मियों को भी बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। दो अन्य लोग पहले से ही आइसोलेट हैं। इन सभी लोगों के सैंपल हल्द्वानी के जांच के लिए भेजे गए हैं। अल्मोड़ा से अब तक 144 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमें 16 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक निगेटिव हो चुका है जबकि एक का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें