अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से जांच के लिए भेजे गए 16 लोगों के सैम्पलों की रिपोर्ट आज शाम तक आ जाने की उम्मीद है। इन लोगों को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
बता दें कि इन दिनों हर रोज बाहरी राज्यों से प्रवासी लौट रहे हैं। हाल ही में बाहर से लौटे आठ लोगों में बुखार और अन्य लक्षणों को देखते हुए अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा रानीखेत के नागरिक अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में रहे छह स्वास्थ्य कर्मियों को भी बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। दो अन्य लोग पहले से ही आइसोलेट हैं। इन सभी लोगों के सैंपल हल्द्वानी के जांच के लिए भेजे गए हैं। अल्मोड़ा से अब तक 144 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमें 16 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक निगेटिव हो चुका है जबकि एक का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।