अल्मोड़ा। माल रोड से जीआईसी अल्मोड़ा को जोड़ने वाले पैदल रास्ते पर रेस्टोरेंट और घरों का बचा हुआ खाना निकासी नाली के जरिए रास्ते पर जमा हो रहा है। नाली के क्षतिग्रस्त होने से दूषित पानी रास्ते पर बह रहा है। इस रास्ते से हर दिन 650 से अधिक विद्यार्थी विद्यालय को आवाजाही करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को संक्रमित बिमारियों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। भोजन की तलाश में बंदर रास्ते पर जमा इस बचे खाने को खाने पहुंचते हैं। इससे बंदरों के बच्चों पर हमला करने का भी डर बना हुआ है। बावजूद इसके रास्ते की सफाई के प्रयास नहीं होने से अभिभावकों में आक्रोश है।