भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड इमोशनल रेजिलियंस इन यूथ एंड विमेन विषय पर व्याख्यान दिए गए। डॉ. श्वेता ने बताया कि लोग नियमित योग, ध्यान और आध्यात्म से जुड़कर तनाव से निजात पा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपा लोहनी ने किया।