फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव को सड़क से जोड़ना प्राथमिकता : शिव सिंह

Wed, 25 Oct 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सोमेश्वर में नवनियुक्त पीएम  ग्रामीण सड़क अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का स्वागत
विज्ञापन
सोमेश्वर/द्वाराहाट। हर गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा। पुलों का निर्माण भी होगा। पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत होने वाले कार्यों को विस्तार दिया जाएगा। यह बात सोमेश्वर और द्वाराहाट पहुंचे पीएम ग्रामीण सड़क योजना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास में विश्वास रखती है, इसमें वह भी खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन




बुधवार को सोमेश्वर में उनके आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बिष्ट ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसमें वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। यहां उमेश मेंहरा, राजेंद्र सिंह कैड़ा, वन्दना आर्या, प्रमोद कुमार, चन्दन बिष्ट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष खड़क सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

वहीं पहली बार द्वाराहाट पहुंचने पर उनका फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम किया जाएगा। इस मौके पर विनोद भट्ट, कैलाश भट्ट, भूपेंद्र कांडपाल, आशीष वर्मा, सुरेंद्र संगेला, सुभाष बिष्ट, शैलू साह, गगन दीप वर्मा, उमेश भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें