फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा बूथ, मेरा गौरव शिविर में कांग्रेसियों ने लिया प्रशिक्षिण

विज्ञापन
मेरा बूथ मेरा गौरव शिविर में बोलते कांग्रेस के पदाधिकारी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में प्रदेश प्रशिक्षण कमेटी की संयोजक इंदु मान, जिला प्रभारी वेदप्रकाश सोलंकी, आईसीसी के मास्टर ट्रेनर कुलदीप कुमार ने बूथों को मजबूत करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियां, महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करना होगा। वहां पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, एआईसीसी के मास्टर ट्रेनर कुलदीप कुमार, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, हेमचंद्र तिवारी, विनोद कुमार वैष्णव, बलवंत टम्टा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें