फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भ्रामक खबर फैलाने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण में महिला से दुराचार के मामले को लेकर एक न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित खबर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रानीखेत के गांधी चौक में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि न्यूज पोर्टल ने मामले को जानबूझकर कांग्रेस नेता से जोड़कर भ्रामक तरीके से प्रकाशित किया। पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार बताते हुए न्यूज पोर्टल और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों का पुतला दहन कर विरोध जताया। वहां यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पडलिया पंत, गोपाल देव, कुलदीप कुमार, अगस्त लाल साह, पंकज गुरुरानी, रुद्र प्रताप महारा, विजय तिवारी, दीप उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें