लमगड़ा ब्लॉक के छाना ढौरा गांव में हुई बैठक में मंचासीन कांग्रेस पदाधिकारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लमगड़ा ब्लॉक के छाना ढौरा गांव में हुई कांग्रेस की बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। गरीबों और पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं भी शुरू कीं। जब-जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रहीं विकास कार्य तेज गति से हुए। जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता लमगड़ा ब्लॉक प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने की। संचालन न्याय पंचायत अध्यक्ष हेम चंद्र आर्य ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट, जिला महासचिव चंद्र प्रकाश जोशी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अधिकारी, बीडीसी सदस्य हेम चंद्र जोशी, सुंदर सिंह बोरा, प्रधान पान सिंह सिजवाली आदि थे।