फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजय कनवाल के निधन पर जताया शोक

Sun, 20 Sep 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खत्याड़ी निवासी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजय कनवाल उर्फ मोगली(35) के आकस्मिक निधन पर अल्मोड़ा हॉकी एसोसिएशन की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पदाधिकारियों ने कहा कि अजय कनवाल के निधन से हॉकी जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक सभा में हॉकी एसोसिएशन के सचिव पंकज टम्टा, किशन खोलिया, संजय गुरुरानी, किशन लाल, गणेश शाही, राजेंद्र बिष्ट, चंदेश उपाध्याय, रितेश गुरन, सुन्दन जीना, खजान गुरुरानी, आशीष, ललित वर्मा, राजेश बोरा, अंकित साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें