अल्मोड़ा। घर के पास काम कर रहे युवक को सांप ने डंस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सांप के डंसने के बाद अस्पताल पहुंचे 24 वर्षीय कुशाल सिंह को भर्ती किया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। संवाद