फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: हवालबाग की टीम ने जमाया फुटबाल ट्राॅफी पर कब्जा

Sat, 18 Feb 2023 06:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अंडर 19 अनुसूचित जाति के बालकों की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का हवालबाग विजेता बना। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। फाइनल मुकाबला हवालबाग और स्टेडियम बॉयज के बीच खेला गया। हवालबाग ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 2-1 से मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। विजेता टीम के मनीष कुमार और योगेश कमार ने एक-एक जबकि उपविजेता टीम की ओर से अभिजीत ने एक गोल किया। विधायक ने दोनों टीमों को पुरस्कार और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, हरीश कनवाल, मनोज कनवाल, रवीना आर्या, ज्योति फिरमाल, मोनिका बिष्ट, नेहा, सलोनी, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें