फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रतियोगिता के विजेता का हुआ सम्मान

Thu, 26 Mar 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान अल्मोड़ा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। शिविर के समापन पर स्वयंसेवियों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। शिविर में 51 स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया। सात दिन के शिविर में स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व, नशे के दुष्प्रभावों आदि के बारे में बताया। डाइट प्रधानाचार्य ललित मोहन पांडे ने शिविर में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां प्रधानाचार्य रेखा असवाल, कार्यक्रम अधिकारी मंजू भट्ट, ग्राम प्रधान पारू उप्रेती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें