फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बागेश्वर बी ने धारचूला को हराया

Tue, 12 Mar 2024 10:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के बालकों की ओपन वर्ग की मंडल स्तरीय दो दिनी वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सोमवार को बागेश्वर बी और धारचूला के बीच पहला मैच खेला गया। बागेश्वर बी ने 25-23, 25-17 से मैच जीत लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने बताया कि प्रतियोगिता के मैच लीग मुकाबले के आधार पर खेले जाएंगे। अंकित सिंह, पंकज कुमार, मोहित सिंह, राहुल, कविता निर्णायक रहे। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया। वहां पर मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता लियाकत अली खान, जीवन प्रकाश, कृष्णा कुमार, योगेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें