फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक रंगोली

Fri, 10 Nov 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो-10एएलएम13पी- महर्षि विद्या मंदिर, पपरशैली में आयोजित प्रतियोगिता में मौजूद विद्यार्थी। संव
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में ग्रीटिंग कार्ड, दीया सजावट, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। सब जूनियर वर्ग की ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में कार्तिक डीनिया ने पहला, पवन कुमार, पारस मेहता ने दूसरा, विनीता भट्ट, दीपिका अधिकारी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की दीया सजावट प्रतियोगिता में दिव्या मेहरा पहले, पायल बिष्ट दूसरे, विशाल भोज तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में नारायण हाउस ने पहला, परासर, व्यास हाउस ने संयुक्त रूप से दूसरा, वशिष्ठ हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ पांडे ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक गंगा मेहरा, विद्या सागर अंडोला रहे।
विज्ञापन


जीआईसी भेटा के विद्यार्थियों ने जीते 10 पदक

बागेश्वर। हाल में हुई ऑनलाइन राष्ट्रीय रंगोत्सव प्रतियोगिता में जीआईसी भेटा के विद्यार्थियों ने पांच स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक, दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। शिक्षक नवीन गढ़िया, राजेंद्र धामी, आनंद चौहान, अनिल धपोला, लक्ष्मी धपोला ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें