स्थापना दिवस पर कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
महर्षि विद्या मंदिर में स्थापना दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह परंपरागत गुरु पूजन के साथ सामूहिक ध्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, भजन-कीर्तन आदि की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या हेमा कांडपाल ने महर्षि विश्व शांति आंदोलन के बारे में विचार रखे और लोगों से इसमें सहभागिता प्रदान करने का आह्वान किया। संचालन सुषमा थापा ने किया। इस मौके पर रेखा रावत, नवीन पंत, आशा रावत, गीता चौहान समेत स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं भी मौजूद थे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।