सेंटा क्लॉज बना एक बच्ची गाना प्रस्तुत करती हुई।
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शारदा पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चे सेंटा क्लॉज, क्रिसमस ट्री, परी, डॉक्टर, आर्मी अफसर, राधा, दूल्हा, बार्बी डॉल आदि विभिन्न परिधानों सजे नजर आए। बच्चों ने पहाड़ी हास्य व्यंग और प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित नाटक भी प्रस्तुत किए। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों की दर्शकों ने खूब तारीफ की। प्रधानाचार्य विनीता शेखर ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। इस मौके पर दुर्गा कांडपाल, आशा जोशी, सुमित जोशी, दीपक जोशी, राजेंद्र जोशी, पुष्पा लखचौरा, मधुबाला शर्मा, गणेश मनकोटी, दीपक डोभाल समेत स्कूली बच्चे और शिक्षिकाएं मौजूद थीं।