सल्ट क्षेत्र से एक युवती के गायब होने के मामले को लेकर राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने बडियाली बाजार में सांकेतिक जाम लगाया और एक सप्ताह में युवती का पता नहीं लगने पर जोरदार आंदोलन चलाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से युवती के गायब होने की घटना चिंताजनक है। छात्र संघ के आह्वान पर आयोजित सांकेतिक जाम में छात्र संघ अध्यक्ष चंदन नाथ, बालम सिंह तड़ियाल, महेश पुरी, रवींद्र कड़ाकोटी, पंकज बिष्ट, गौरव कनियाल, राज रौतेला, राहुल, पूरन, मनीषा, डिंपल, दीपाली, आशा, भावना आदि शामिल थे।