फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बारिश से बढ़ी ठंड, कसारदेवी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Thu, 27 Apr 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के कसार देवी में इस तरह ओले से पटी रही सड़क। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हुई जबकि कसारदेवी और उसके आसपास क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश और ओले गिरने से ठंड भी बढ़ी है।

बृहस्पतिवार को जिले में सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद आसमान काले बादलों से घिर गया और शाम करीब 4 बजे झमाझम बारिश हुई। वहीं कसार देवी, माट, मटेना, डीनापानी में तेज गरज के साथ जमकर ओले गिरे जिससे फसल और बागवानी को नुकसान पहुंचा है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भी गिरावट आई, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बारिश के बाद जिला मुख्यालय में तापमान में 2 डिग्री से अधिक की गिरावट का अनुमान है। वहीं बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इस दौरान लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हुए और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें