फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला अस्पताल के सीएमएस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण के चलते महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल (58) का निधन हो गया है। वह हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती थे।
विज्ञापन

बीती 17 अप्रैल को ही उनकी बेटी की शादी थी। वह 10 अप्रैल से अवकाश पर थे। शादी में शामिल होने के लिए वह धारचूला गए थे। शादी समारोह से लौटने के साथ ही उन्हें सर्दी जुकाम हो गया। बाद में कोविड जांच में पता चला कि वह कोरोना से संक्रमित हैं। इसके तुरंत बाद वह एक निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हो गए। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और उन्हें उपचार के लिए एसटीएच भेजा गया, जहां बृहस्पतिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले तीन साल से महिला अस्पताल में सीएमएस के पद पर तैनात थे। उनके निधन पर स्वास्थ्य जगत से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक जताया है। महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डा. प्रीती पंत ने उनके निधन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें