मासी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण करते एसडीएम जयवर्धन शर्म
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आठ मई को मासी के सोमनाथ मेले में आएंगे। एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर बाद तीन बजे अस्थायी हेलीपैड आईटीआई मासी पहुंचेगे। 3:15 बजे सोमनाथ मेले का उद्घाटन करेंगे। वह बहुउद्देश्यीय शिविर का निरीक्षण भी करेंगे। शाम साढ़े चार बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। एसडीएम जयवर्धन शर्मा और पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल शाही ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल और हेलीपैड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
विभिन्न मांगों से सीएम को अवगत कराएंगे
चौखुटिया। सोमनाथ मेला समिति के अनुसार मासी को नगर पंचायत का दर्जा देने, महिला पॉलिटेक्निक की स्थापना, आईटीआई में अन्य ट्रेड खोलने, रोडवेज डिपो बनाने और भूमिया मंदिर से नैथना देवी मंदिर तक रोप-वे की व्यवस्था के अलावा 24 से अधिक मांगें सीएम के सामने रखी जाएंगी। भाजपा मंडल इकाई चौखुटिया की ओर से चौखुटिया व गैरसैंण को मिलाकर महानगर बनाने, चौखुटिया सीएचसी का उच्चीकरण, महाविद्यालय को पीजी का दर्जा देने, विज्ञान व वाणिज्य विषय खोलने, तहसील परिसर में आवासीय सुविधाएं सुलभ कराने आदि मांगों से संबंधित मांग पत्र भी दिया जाएगा।