फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जिले में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताई है। डीएम ने सभी अधिकारियों को हर सप्ताह अपने विभागों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के निर्देश दिए। उनकी पूरी जानकारी डीएम कार्यालय भेजने के भी निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में अधिकांश शिकायतें एल-1, एल-2 और एल-3 स्तर पर लंबित प्रदर्शित हो रहीं हैं। इसके चलते लंबित शिकायतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में समीक्षा बैठक में सभी नोडल अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी इनका अनुपालन न करना निराशाजनक है। डीएम ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देशों के अनुपालन में अब सभी अधिकारी अपने कार्यालय में हर सप्ताह पोर्टल शिकायतों की समीक्षा करेंगे। लंबित शिकायतें डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी एल-1 और एल-2 स्तर के कार्मिक का स्थानांतरण और पदोन्नति होने पर वह प्रतिस्थानी के कार्यभार ग्रहण करते ही अपनी एल-1 और एल-2 स्तर की आईडी को प्रतिस्थानी कार्मिक के नाम संशोधित कर लें। डीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने एल-4 स्तर पर संपर्क कर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें