फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खीरो नदी में चलेगा स्वच्छता और जल संरक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत क्षेत्र की खीरो नदी में 21 और 22 मई को स्वच्छता व जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत नदी क्षेत्र में सफाई और झाड़ी कटान का कार्य किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या ने बताया कि अभियान सुबह 8 बजे से 10 बजे तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पानी बोओ पानी उगाओ अभियान के संयोजक व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मोहन कांडपाल भी इस अभियान में शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी छात्र-छात्राएं भी अभियान में सहभागिता करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें