फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दिनेश बिष्ट कुमाऊं गढ़वाल ट्रक यूनियन के अध्यक्ष भौर्याल संरक्षक बने

Tue, 17 Oct 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कुमाऊं गढ़वाल ट्रक यूनियन की बैठक में दिनेश बिष्ट को यूनियन का अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल को संरक्षक चुना गया।
विज्ञापन

बैजनाथ के एक होटल में कुमाऊं और गढ़वाल के ट्रक ओनर्स की एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसहमति से पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल को संगठन का संरक्षक, दिनेश बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया। चामू सिंह (कपकोट), महावीर सिंह (ग्वालदम), सुरेंद्र सिंह नेगी (थराली), केदार सिंह गरुड़ को उपाध्यक्ष, संजय फर्स्वाण को कोषाध्यक्ष, प्रकाश रावल, धीरज रावत को महामंत्री, राजेंद्र पाठक काे सचिव, सुबोध लाल शाह, कुंदन कबडोला, बलवंत सिंह रावत, शिव बरोलिया, सुरेंद्र सिंह नेगी को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

नवगठित यूनियन की बैठक नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारी वाहनों के हाईटेक होने के बाद केंद्र सरकार ने वाहनों की भार क्षमता 25 प्रतिशत कई माह पूर्व बढ़ा दी है। उत्तराखंड सरकार ने केंद्र की राजाज्ञा अभी तक लागू नहीं की है। वक्ताओं ने कहा कि ओवरलोडिंग के नाम पर उत्तराखंड मित्र पुलिस आए दिन भारी वाहनों का चालान कर रही है। पुलिस ने अपने रवैये में शीघ्र बदलाव नहीं लाएगी तो यूनियन आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग में चालान करने का अधिकार केवल परिवहन विभाग को है। उत्तराखंड में आए दिन हर पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस ओवरलोडिंग का चालान कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें