अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में मनोचिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है। संविदा पर कार्यरत मनोचिकित्सक के अन्यत्र ड्यूटी पर जाने पर अस्पताल में उपचार कराने आने वाले मरीजों को लौटना पड़ता है।
जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक का एक पद सृजित है। इस पद पर नियमित मनोचिकित्सक नहीं है। संविदा पर मनोचिकित्सक की तैनाती की गई है। संविदा चिकित्सक को अधिकांश समय सप्ताह में दो से तीन दिन कारागार, नारी निकेतन आदि स्थानों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में ड्यूटी में जाना पड़ता है। जिला अस्पताल में नगर समेत सोमेश्वर, बाड़ेछीना, धौलछीना, कसारदेवी, लमगड़ा, ताकुला समेत दूरस्थ गांवों से मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं।
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक विशेष परिस्थितियों में ही अतिरिक्त ड्यूटी पर रहते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य दिनों अस्पताल में मरीजों को उपचार की सुविधा मिलती है। मेडिकल कॉलेज में भी मनोचिकित्सक की तैनाती हो चुकी है। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-डॉ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा।