फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अभियंताओं ने काला फीता बांध कर किया प्रदर्शन

Sun, 21 Jan 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्री मांगों पर यूपीसीएल के अभियंताओं ने बांह में काला फीता बांधकर आक्रोश जताते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शनिवार को यूपीसीएल के ईई कार्यालय में एकत्र अभियंताओं ने बांह में काला फीता बांधकर नारजगी जताते हुए 30 सितंबर 2005 तक सेवा में आए सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन और जीपीएफ देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अवर अभियंताओं सहित सभी कार्मिकों का प्रति वर्ष अनिवार्य रूप से संपूर्ण स्वास्थ्य चिकित्सा परीक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने अनुरक्षण और मरम्मत कार्यों में तैनात अवर अभियंताओं को अनिवार्य रूप से साप्ताहिक अवकाश देने और इस तिथि को उन्हें पूर्ण रूप से ड्यूटी से मुक्त रखने, उच्च शिक्षा बीटैक, बीसीए, स्नातक, स्नाकोत्तर के लिए वित्तीय सहायता सहित विभागीय अनुमति देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में उपखंड अधिकारी अजय भारद्वाज, अवर अभियंता ललित मोहन, दिनेश चंद्र, खुशाल सिंह, सुरेश कांडपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें