एसएसजे परिसर के कुर्मांचल छात्रावास के क्षतिग्रस्त चार दिवारी। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लोअर माल रोड के पास एसएसजे परिसर में स्थित कुर्मांचल छात्रावास में 100 से अधिक छात्र रहते हैं। बीते आपदाकाल में लोअर मालरोड की सुरक्षा दीवार ढहने से छात्रावास की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। यह दीवार हवा में झूल रही है जिससे खतरा बना हुआ है। क्षतिग्रस्त दीवार का झुकाव लगातार बढ़ रहा है जो किसी बढ़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
यही नहीं सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने के बाद यहां बने गड्ढे को लोगों ने कूड़ादान बना डाला है। लोग अब यहां घरों का कूड़ा डाल रहे हैं। कुर्मांचल छात्रावास के अधीक्षक डॉण् देवेंद्र धामी ने क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत की मांग की है। वहीं एनएच के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही सड़क की सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। संवाद