फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर में राज्य गठन के 22 साल बाद भी बन सकी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। दीपक तले अंधेरा, इस कथन को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का गृह नगर सोमेश्वर सच साबित कर रहा है। उनके विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नगर सोमेश्वर में राज्य गठन के 22 साल बाद भी पार्किंग नहीं बन सकी है। हालात ये हैं कि सड़कों के किनारे वाहन खड़े करना वाहन स्वामियों की मजबूरी बन गया है जिससे यहां आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन

सोमेश्वर अल्मोड़ा जनपद का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां हर रोज कौसानी, गरुड़, गिरेछीना, बागेश्वर, रानीखेत, द्वाराहाट, अल्मोड़ा, हल्द्वानी से बढ़ी संख्या में पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग पहुंचते हैं जिससे नगर में वाहनों का दबाव अधिक रहता है। यहां अब तक एक भी पार्किंग नहीं बन सकी है। पार्किंग के अभाव में वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा करना लोगों की मजबूरी बन गया है। इसके चलते यहां आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। दुकानों के आगे वाहन खड़े होने से व्यापारियों से लेकर खरीदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। सोमेश्वर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का गृह क्षेत्र है। यहां पार्किंग न बन पाना विकास के खोखले दावों की पोल खोल रहा है।
लोगों की बात
सोमेश्वर में पार्किंग न होने से भारी दिक्कतें हो रही है। सड़कों में बार-बार जाम लगने से पैदल चलने वाले लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। पार्किंग का निर्माण जल्द किया जाना चाहिए ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

गिरीश बोरा, व्यवसायी सोमेश्वर
सोमेश्वर मुख्य बाजार में आए दिन जाम लग रहा है। पार्किंग न होने से सड़कों के किनारे वाहन पार्क हो रहे हैं जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पार्किंग होती तो खासी राहत मिलती।
पूरन सिंह, मल्लाखोली (सोमेश्वर)
कई वाहन चालक दुकानों के आगे नालियों के ऊपर वाहन पार्क कर घंटो तक गायब हो जाते हैं। इससे दुकान में आने वाले ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुकान के आगे वाहन खड़े देखकर कई ग्राहक वापस चले जाते हैं। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
शंकर दत्त भट्ट, व्यवसायी सोमेश्वर
सोमेश्वर में टैक्सी स्टेंड का निर्माण जल्द होगा जिसके लिए जगह चिह्नित की गई है। इससे यहां के लोगों को खासी राहत मिलेगी। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें