फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला फीता बांध कर विरोध जताया

विज्ञापन
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में बांहों में काला फीता बांधकर कर विरोध करते डिप्लोमा फार्मासिस्ट। सं - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शासन स्तर से मांगें पूरी न होने से नाराज डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने मगलवार को भी जिलेभर में बांहों पर काला फीता बांधकर विरोध किया। इसके चलते जिला अस्पताल परिसर के प्रांगण में सांकेतिक प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि लंबे समय से फार्मासिस्ट विभिन्न माध्यमों से लंबित 16 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग कर रहे हैं। उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है और फार्मासिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन किया है लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति ने एक बार भी बैठक नहीं की है।
कहा कि पुनर्गठन में सीएमओ के अधीन यात्रा, मेला, वीआईपी आदि ड्यूटी के लिए स्थगित रखे गए 63 पदों को क्रियाशील किए जाने की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे फार्मासिस्टों में भारी रोष है। इसके चलते अब फार्मासिस्टों को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जेपीएस मनराल, श्याम लाल, जेएस देवड़ी, एमसी रेखाड़ी, बीडी साह, आरएस भोज, सीएमओ बेस और ब्लॉकों के अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें