फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर उक्रांद ने दिया धरना, नारेबाजी की

विज्ञापन
अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देते उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी व अन? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर उत्तराखंड क्रांति दल और राज्य आंदोलनकारियों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री और मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज जहां पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वच्छ राजनीति और अदम्य साहस के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद करता है वहीं उत्तराखंड के लोग आज भी मुजफ्फरनगर कांड को नहीं भूले। दोषी पुलिस कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों को आज तक दंडित नहीं किया गया जिससे उत्तराखंडी आज भी शर्मिंदगी महसूस करता है। धरने में जिला संयोजक गोपाल मेहता, ब्रहमानंद डालाकोटी, महेश परिहार, शिवराज बनौला, गिरीश नाथ गोस्वामी, दिनेश जोशी, बसंत बल्लभ जोशी, पूरन सिंह बनौला, गोपाल गैडा, कैलाश राम, मदन राम, संतोष बनौला आदि बैठे।
मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर उपपा ने दिया धरना
जनता को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है: तिवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर कांड की बरसी पर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बरसी को काला दिवस और उत्तराखंड की सत्ता द्वारा जनता के साथ विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि जो सरकार और समाज अपने बलिदानियों, महिलाओं के साथ हुए अपमान के साथ न्याय नहीं कर पाएगा उसके दुर्दिन आने से कोई रोक नहीं सकता। इसलिए उत्तराखंड की जनता को अपने अधिकारों के लिए आज एकजुट होकर राजनीतिक लड़ाई लड़ने की जरूरत है। उपपा के नेता जगदीश चंद्र की निर्मम हत्या में मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों, भाजपा की चुप्पी, अंकिता हत्याकांड में इस सरकार के संरक्षण में पल रहे अपराधियों ने सरकार का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है। सरकार ने सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।
ये लोग बैठे धरने में
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, अमीनुर्रहमान, नारायण राम, राज्य आंदोलनकारी मोहन बिष्ट, उपपा की नगर अध्यक्ष हीरा देवी, बसंत राम, हेमा पांडे, किरन आर्या, रेखा आर्या, रमा आर्या, उत्तराखंड छात्र संगठन की दीक्षा सुयाल, पूर्णिमा, युवा नेता गौरव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें