फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का सर्वर डाउन, मैनुअल काटनी पड़ी रोगी पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में सर्वर डाउन होने से कुछ देर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने मरीजों की रोगी पर्ची मैनुअल काटनी पड़ी। बाद में सर्वर चालू होने पर मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल अल्मोड़ा में सर्वर अचानक डाउन हो गया। इससे पर्ची काउंटर में कतार में लगे मरीज पर्चे न कटने पर परेशान दिखाई दिए। सर्वर के डाउन होने पर मरीजों की रोगी पर्ची मैनुअल काटी गई। बताया जा रहा है कि सर्वर डाउन होने पर करीब 18 पर्चे मैनुअल काटने पड़े। 20 मिनट बाद बाद सर्वर ठीक हो गया जिससे मरीजों को राहत मिली। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही।
अस्पताल की ओपीडी 443 रही। डॉक्टर कक्षों के बाहर मरीजों की कतार ही। अस्पताल की लैब, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्सरे कक्ष, फिजीशियन, सर्जन, आईरोग कक्ष के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखे गए। जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। गत दिवस जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खामी आने से करीब एक घंटे अल्ट्रासाउंड व्यवस्था ठप रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें