फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा गांधी पार्क में डीडीए के विरोध में धरना प्रदर्शन करते सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्य । ? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना जारी है। समिति ने स्पष्ट आदेश देकर डीडीए को समाप्त कर पूर्व की भांति भवन मानचित्र संबंधी सभी अधिकार नगरपालिका को देने की मांग की। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की ।
विज्ञापन

नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को भी डीडीए को समाप्त करने और भवन मानचित्र के सभी अधिकार पहले की तरह नगरपालिका को दिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से स्थानीय जनता और सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार विरोध कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने डीडीए को समाप्त करने की केवल घोषणा की थी लेकिन अभी तक डीडीए को समाप्त नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी देेते हुए कहा कि जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, प्रताप सिंह सत्याल, चंद्र जोशी, दीपांशु पांडे, हेम चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें