चौखुटिया(अल्मोड़ा)। पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत मासी -परथोला छह किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य रुकने से नाराज ग्रामीणों का धरना सोमवार पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मासी- गैरखेत मोटर मार्ग के एक किलोमीटर से परथोला के लिए निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क के सवा किलोमीटर बनने के बाद काम रुकने से नाराज परथोला, गोगता के ग्रामीण पिछले पांच दिनों से भूमिया मंदिर तिराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर पांच अगस्त से क्रमिक अनशन करने की चेतावनी दी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ी तो आमरण अनशन के साथ चक्का जाम भी किया जाएगा।
पांचवें दिन सीताराम जुयाल, कुवर सिंह बंगारी, ,भगवत सिंह रावत, तारा देवी, चंद्र प्रकाश फुलोरिया, पुष्कर सिंह, दीपक कुमार, लता बंगारी, रमोती देवी, पूरन सिंह, दयासागर देवतल्ला, शिव दत्त जुयाल, उम्मेदी राम ,भावना जुयाल, गोपाल दत्त, राम सिंह बंगारी, धन सिंह, किशोरी लाल, बद्री लाल वर्मा, भोला दत्त, किशोरी लाल आदि धरने पर बैठे। संवाद