फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने जीआईसी चौनलिया में की तालाबंदी

विज्ञापन
भतरौंजखान में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की नियुक्ति ना होने पर तालाबंदी करते अभिभावक संवाद न्यू? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने सोमवार को विद्यालय में तालाबंदी कर दी। मांग पूरी होने तक उन्होंने तालाबंदी जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

सोमवार को अभिभावक स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य, शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल में ताले जड़ दिए। अभिभावकों ने निर्णय लिया कि जब तक स्कूल में प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक स्कूल में तालाबंदी जारी रहेगी।
स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य कामिल हुसैन ने विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना भतरौंजखान में तहरीर दी और अभिभावक संघ ने भी थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने स्कूल पहुंचकर अभिभावकों से वार्ता की। प्रभारी प्रधानाचार्य कामिल हुसैन ने अभिभावकों को बताया कि मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय आएंगे और अभिभावकों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष दर्शन सिंह अस्वाल, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश पांडे, चंद्रभानु नैनवाल, गोपाल दत्त नैनवाल, विनोद पंत, भोपाल सिंह, अनूप राम, मनोज कुमार, तारा सिंह, रंजीत, जगजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, खीम सिंह, चंदन प्रकाश, दीपा देवी, भावना देवी, सरस्वती देवी, विमला देवी, चंपा देवी, आशा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें