फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मलबा आने से जिले की सात सड़कें बंद

विज्ञापन
अल्मोड़ा शैल बैंड के पास रोड पर बहता पानी के साथ मलवा । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश में मलबा आने से जिले के सात ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बारिश से मलबा आने से देघाट - चिंतोली, सौधर-पनुवाद्योखन, पैसिया - मल्ला गरकोटे, ज्वारनेड़ी-बकस्वाड़, सिंधिया-चिल टारकोट, चपाती-रेखी, हरारा-पिनकोट आदि मोटर मार्ग बंद हैं। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में पांच मिमी, रानीखेत में 72.0 मिमी, द्वाराहाट में 17 मिमी, चौखुटिया में छह मिमी, सोमेश्वर में 47 मिमी, भिकियासैंण में पांच मिमी, जागेश्वर में छह मिमी, टकुला में 49 मिमी, भैंसियाछना में 4.5 मिमी, जयंती में नौ मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

कोसी बैराज का जल स्तर 1132.50 मीटर, रामगंगा का जल स्तर 922.250 मीटर रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर शैल बैंड के समीप सड़क में जलभराव हो गया है। सड़क मिट्टी और गंदगी से पट गई। आवाजाही के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें