फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल महिलाओं ने डूबते सूर्य को चढ़ाया अर्घ्य

विज्ञापन
बागेश्वर में छठ पूजा करते लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/चौखुटिया(अल्मोड़ा)। बागेश्वर और चौखुटिया में बिहार और पूर्वांचल के प्रवासियों ने छठ का पर्व मनाया। रविवार को बागेश्वर के सरयू घाट और चौखुटिया के रामगंगा तट पर सुन ली अरजिया हमार ए छठी मईया, लिहली अरघिया स्वीकार ए छठी मईया... के बोल के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
विज्ञापन

बागेश्वर के सूरजकुंड में बिहार मूल के लोगों ने छठ पूजा का विधिविधान से आयोजन किया। कार्यक्रम में मुकेश सिंह, रामू चौहान, उपेंद्र कुमार, जयप्रकाश, रितिक कुमार, अनिल कुमार, सविता देवी, सुमन देवी आदि मौजूद थे।
चौखुटिया में व्रतधारी महिलाओं ने रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूरज को अर्घ्य दिया। सोमवार को उगते सूरज को अर्घ्य देनेे के साथ 36 घंटे बाद व्रत का उद्यापन होगा। रामगंगा के तट पर स्थित छठ घाट पर रविवार सुबह से ही पूर्वांचली समाज के लोगों ने आतिशबाजी की। शाम को छठ मईया के मंदिर पर पूजा अर्चना और कीर्तन हुए। आयोजन में अध्यक्ष अजय गुप्ता, मालजी देवी, किरन, रंजू, रेखा गुप्ता, संगीता देवी, उमेश वर्मा, साजन वर्मा आदि का सहयोग रहा।

चौखुटिया में अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा करता एक परिवार। संवाद- फोटो : ALMORA

चौखुटिया में छठ पूजा घाट पर छठ मनातीं पूर्वांचल की महिलाएं। संवाद- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें