फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चेस्ट फिजिशियन अवकाश पर, मरीज बैरंग लौटे घर

Wed, 15 Nov 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जिला अस्पताल के हड्डी सर्जन के कक्ष में लटका ताला।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में बाल, नेत्र, दंत विशेषज्ञ के अवकाश से लौटने पर मरीजों ने राहत की सांस ली है। लेकिन हड्डी, चर्म, चेस्ट फिजिशियन, ईएनटी सर्जन के अवकाश पर रहने से रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवकाश पर रहने से मरीजों को अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

मरीज चिकित्सक के अवकाश से लौटने का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में हड्डी, चर्म, चेस्ट फिजीशियन, ईएनटी सर्जन के अवकाश पर थे। सुबह से चली ओपीडी में 150 से अधिक मरीज पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने पर मरीजों को निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ी।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि चेस्ट फिजिशियन, चर्म, हड्डी, ईएनटी सर्जन विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। अवकाश में गए डॉक्टर बृहस्पतिवार को ड्यूटी में लौट आएंगे। इसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें