फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख चेक लौटाकर प्याज के पौध बेच रहे काश्तकार ने पुलिस ईमानदारी का परिचय दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। एक फर्म के नाम कटा ग्राम पंचायत रियूनी लखमार का डेढ़ लाख रुपये का चेक गरुड़ बाजार में सड़क किनारे गिर गया। वहां प्याज की पौध बेच रहे व्यक्ति ने यह चेक बैजनाथ के थानाध्यक्ष को सौंप दिया। थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी ने बताया कि रानीखेत निवासी राजेंद्र सिंह गरुड़ बाजार में प्याज की पौध बेच रहे थे। एबीएम फर्म के नाम जारी यह चेक राजेंद्र ने उन्हें सौंपा। थानाध्यक्ष ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह चेक गांव में सौर ऊर्जा लाइट लगाने के लिए जारी हुआ था। रियूनी लखमार के ग्राम प्रधान ने यह चेक पंचायत सचिव को दिया था। चेक गिरने की सूचना प्रधान को पुलिस से ही मिली। इसमें उनकी कोई लापरवाही नहीं है। इसलिए थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस एबीएम फर्म और संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें