चौखुटिया (अल्मोड़ा )। कृषि प्रधान चौखुटिया घाटी में गेहूं की कटाई और मढाई का कार्य ज़ोरों पर है l कोरोना संक्रमण के चलते लोग पूरी सावधानी बरतते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कर रहे हैं l चौखुटिया के एक भाग में एक दूसरे से निर्धारित दूरी बनाते हुए मास्क पहनकर ट्रैक्टर से मढ़ाई में कृषक जुटे हुए हैं।