फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यों में होली महोत्सव, झोड़ा-चांचरी प्रतियोगिता

Sat, 05 Mar 2016 11:46 PM IST
almora
विज्ञापन
styon almora - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोक सांस्कृतिक मंच की ओर से सत्यों गांव में होली महोत्सव जारी है। दूसरे दिन महिलाओं की झोड़ा-चांचरी प्रतियोगिता हुई। महिलाओं ने होली और लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने 364 महिला होल्यारों को विधानसभा अध्यक्ष निधि से 1.82 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। महोत्सव में चौखुटिया-चायखान, सुनाड़ी, ढौरा, सत्यों, भांगादेवली, मालता, कनसीना, चौमू, रथखान, सैंज, भटकोट, तुलेड़ी आदि गांवों की महिला टीमों ने झोड़ा-चंाचरी और होली गीतों का गायन किया।
विज्ञापन


महिलाओं ने वो दशरथ का चेला हो, हमरे तो भरत शत्रुघ्न छना, छैला रामपति तिलै धारो बोला... आदि गीत गाए। महिला टीमों का नेतृत्व चंपा देवी, माया बरगली, किरन कबडवाल, रमा भट्ट, जिला पंचायत सदस्य दीपा सतवाल, पार्वती सत्याल ने किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने समाज कल्याण विभाग की ओर से लाभार्थियों को व्हील चेयर, बैशाखी, छड़ी, कान की मशीन आदि उपकरण प्रदान किए। श्रम विभाग ने 1050 श्रमिकों का पंजीकरण करवाया।

स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने 364 महिलाओं को पांच-पाच सौ रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, प्रमुख हरीश बनौला, पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर, कार्यक्रम के संयोजक दीवान सतवाल, नंदी आर्या, जीवन सिंह, दीपक मलड़ा, कुंदन कुंजवाल, मनोज रावत, देवेंद्र बिष्ट, एनडी भट्ट, सुंदर बोरा, प्रताप राम, आनंद चौहान हेमा रावत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें