फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दीक्षांत समारोह में सौंपे गए प्रमाण पत्र

Tue, 04 Apr 2023 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
गरुड़ में दीक्षांत समारोह में डिग्री के साथ प्रशिक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर) । जन शिक्षण संस्थान और हिमालय ट्रस्ट की ओर से आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण के बाद 60 लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस हेम पांडे ने कहा कि लगन हो तो बिना कोचिंग के भी आईएएस बना जा सकता है।
विज्ञापन

विकास खंड सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में सेवानिवृत आईएएस पांडे ने कहा कि वह होनहार बच्चों को विश्वास दिलाते हैं कि आप मेहनत करेंगे तो सफलता आपके सामने होगी। एक बार ठान लीजिए कि हमें कुछ बनना है कुछ करना है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा। जेएसएस के डायरेक्टर डाॅ. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को जेएसएस ने कंप्यूटर कोर्स , ड्रेस डिजाइनिंग , ब्यूटी कल्चर हेल्थ केयर और क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
दीक्षांत समारोह में शासकीय अधिवक्ता श्री कुंदन धपोला, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, नवीन ममगई , दीक्षा बिष्ट, हिमालय ट्रस्ट के सदस्य सदन मिश्रा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधान कविता गोस्वामी, जेएसएस के नरेंद्र खेतवाल, चंदू नेगी, रेनू कठायत, प्रदीप गुरुरानी, दीक्षा तिवारी, सौरभ गंधर्व आदि ने विचार रखें। 04जीआरडी 03गरुड़ में जेएसएस और हिमालय ट्रस्ट ने दीक्षांत समारोह में डिग्री और प्रमाण पत्र प्राप्त करते
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें