भिकियासैण (अल्मोड़ा)। दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं ने गरीबों, किसानों और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बिष्ट भिकियासैंण में भाजपा की कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। रानीखेत जिला स्तरीय कार्यशाला में संगठनात्मक बिंदुओं, भावी कार्ययोजनाओं तथा जनकल्याण के संकल्पों पर गंभीर मंथन हुआ। वहां पर भाजपा के रानीखेत जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, पूरन रजवार ,विनोद भट्ट, युगल किशोर आर्य थे।